12/11/2026

Dhanbad Times

झारखंड में युवा कांग्रेस ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव कराएगी, नामांकन 7 जून से – हसन जैदी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
242 Views

धनबाद: झारखंड में युवा कांग्रेस ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव कराएगी। यह जानकारी सोमवार को लोयाबाद में बाघमारा युवा कांग्रेस की प्रेसवार्ता में जिला कोऑर्डिनेटर हसन जैदी ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस में पहले ही पार्टी के आंतरिक चुनाव का एक चरण हो चुका है। देश में कांग्रेस के अलावा कोई भी अन्य राजनीतिक दल ऐसा चुनाव नहीं कराता। जिला कांग्रेस के महासचिव राम रहीम के नाम से चर्चित राजकुमार महतो और असलम मंसुरी ने कहा कि पार्टी में नेताओं को नामांकित करने के बजाय चुनावी प्रक्रिया से युवाओं को लाना बेहतर तरीका है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल महतो ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा सदस्य धनबाद से बनाए जाएंगे। युवा कांग्रेस का नामांकन अभियान 27 जून से शुरू होगा और तीन जुलाई तक चलेगा। प्रेसवार्ता में आदित्य आनंद, एस पी महतो, विकास सिंह, शुभम दास, सोनू महतो, गणेश महतो, रूपेश रवानी, विवेक महतो, सुमित महतो, घलटू महतो और उत्तम सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!