18/08/2026

Dhanbad Times

निचितपुर में 4 अगस्त से हरिदास जी महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
54 Views

धनबाद। कतरास के निचितपुर स्टेशन रोड में 4 अगस्त से भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। श्री श्री राधा कृष्ण कृपा धाम एवं समस्त निचितपुर वासियों के सहयोग से आयोजित यह आध्यात्मिक अनुष्ठान 4 अगस्त से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक पूरी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न होगा। इस ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास श्री सुरेंद्र हरिदास महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं को भागवत कथा के गूढ़ एवं अलौकिक प्रसंगों का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 4 अगस्त की सुबह एक भव्य तुलसी एवं कलश शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें क्षेत्र की महिलाएं व श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। इसके उपरांत 4 अगस्त से अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर बाद 3:30 बजे से संध्या 7:00 बजे तक कथा व्यास श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा समापन के पश्चात प्रतिदिन उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं, अनुष्ठान की पूर्णाहूति के उपरांत 12 अगस्त को विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आयोजन समिति के कामरेड हलधर महतो, मेघनाथ महतो, भीम महतो, श्रीमंत महतो, निर्मल सिंह, अमरदीप महतो, लखी साव, सुनील साव, अशोक वर्णवाल, शंकर कुमार राणा, निर्मल कुमार, राजकुमार चौहान, राजेश गुप्ता, अभिजीत विश्वकर्मा, विनोद राम, संजय चौरसिया, सुनील भगत सहित समस्त निचितपुर स्टेशन रोड व आसपास के क्षेत्रवासी जी-जान से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!