21/09/2026

Dhanbad Times

धनबाद में हड्डी रोग उपचार की नई दिशा: डॉ. धीरज चौधरी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
53 Views

धनबाद, 10 जुलाई। औद्योगिक और खनन क्षेत्र धनबाद – कोयलांचल में हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क दुर्घटनाओं, खदानों और कार्यस्थलों पर चोटों के साथ-साथ कमर दर्द, सर्वाइकल दर्द, घुटनों का गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। कतरास के मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.धीरज चौधरी ने बताया कि आज की जीवनशैली युवाओं में कमर और गर्दन दर्द का सबसे बड़ा कारण है। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग, गलत बैठने की आदतें, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी इन समस्याओं को बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा “छोटी-सी लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीजों की चुनौतियां डॉ. चौधरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लोग जानकारी के कारण जल्दी डॉक्टर तक पहुंच जाते हैं, जबकि गांवों में जागरूकता की कमी और घरेलू उपचार पर भरोसा करने से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास हमेशा यही रहता है कि शहर और गांव दोनों जगह के मरीजों को समान गुणवत्ता की आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिले। झोलाछाप इलाज का खतरा उन्होंने झोलाछाप या पारंपरिक इलाज के खतरों पर चेतावनी देते हुए कहा कि गलत तरीके से हड्डी बांधने से हड्डी टेढ़ी जुड़ सकती है, नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है, संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और कई बार स्थायी विकलांगता भी हो सकती है। उनकी अपील है कि किसी भी फ्रैक्चर या गंभीर चोट की स्थिति में तुरंत योग्य ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से जांच कराएं।-आधुनिक तकनीकें अब धनबाद में डॉ. चौधरी ने बताया कि आज मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, एडवांस लॉकिंग प्लेट्स, इंटरलॉकिंग नेलिंग, जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी और आर्थ्रोस्कोपी जैसी तकनीकों से मरीज जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं और अस्पताल में कम समय रुकना पड़ता है। खुशी की बात यह है कि अब इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ धनबाद के मरीजों को भी स्थानीय स्तर पर मिल रहा है। चौधरी नर्सिंग होम की पहचान उन्होंने कहा कि चौधरी नर्सिंग होम की सबसे बड़ी पहचान है, विश्वसनीय उपचार, अनुभवी चिकित्सक, आधुनिक सुविधाएं और मरीज-केंद्रित सेवा। भविष्य में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, एडवांस ट्रॉमा केयर, स्पाइन एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेवाओं का विस्तार तथा मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं जोड़ने की योजना है। हड्डियों को मजबूत रखने के पांच मंत्र डॉ. चौधरी ने आम लोगों को पांच आदतें अपनाने की सलाह दी। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D हो, धूम्रपान और शराब से परहेज, सही पोश्चर और किसी भी दर्द को नजर अंदाज न करना। उन्होंने कहा “स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें, पर्याप्त धूप लें, वजन नियंत्रित रखें और किसी भी दर्द या चोट को हल्के में न लें। हमारा प्रयास केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और बेहतर जीवन देना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!