21/08/2025

Dhanbad Times

गंगा गौशाला कतरास में नारायणी सुरभि गौ गृह की रखी गयी बुनियाद

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
106 Views

— गौ माता की पूजा कर संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प
कतरास: गंगा गोशाला कतरास में गुरुवार को नारायणी सुरभि गौ गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास पंडित श्रीकांत शर्मा ने किया। परम गौभक्त बृजमोहन गड़ोदिया एवं निरा गड़ोदि या मौजूद थे, जिनके आर्थिक सहयोग से गौ गृह निर्माण कार्य की बुनियाद रखी गयी। इस कार्य में पचास लाख रुपए लागत आने का अनुमान है। इस गृह में डेढ़ सौ गोवंश के रखने की सुविधा होगी। पानी, हवा के लिए पंखा, बिजली सहित अन्य सुविधाओं से लैस होगा। इसके पूर्व गौ पूजन हुआ। गौ माता की पूजा अर्चना कर इसके संरक्षण व संवर्न का संकल्प सभी गौ भक्तों ने लिया। पंडित श्री कांत शर्मा ने गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, महासचिव महेश अग्रवाल सहित उनके पूरे टीम की सराहना किया। जिनके कुशल संचालन में इस गौशाला का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। गौ सेवा के लिए बृजमोहन गड़ौदिया के द्वारा दिये जा रहे आर्थिक सहयोग की सहयोग की लोगों ने काफी सराहना किया। गिरीडीह से आई माता नारायणी ने कहा गौ माता बचेगी तो हमारे आने वाली पीढी बचेगी। उन्होंने गौ माता की सेवा को महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं महासचिव महेश अग्रवाल ने गौ भक्तों के सहयोग
की प्रशंसा किया। पुष्करमल डोकनिया, ललित कटेशरिया सचिव दीपक अग्रवाल, कन्हैयाराय, कमलेश सिंह , श्रवण खेतान, डी एन चौधरी, पवन गढयान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!