21/08/2025

Dhanbad Times

बाघमारा: निर्दलीय प्रत्याशी रोहित ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, जीत के लिए लगाया जोर

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
69 Views

कांग्रेस से जलेश्वर और भाजपा से शत्रुघ्न है मैदान में
कतरास : बाघमारा विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हाल में राजद बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष के पद और सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस में आये थे। कम समय में हीं उन्होेंने पार्टी में मजबूत जगह बना लिया था। इतना हीं नहीं पिछले दिनों श्यामडीह में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में वरीय नेताओं के समक्ष क्षेत्र में अपनी पकड़ का अहसास कराया था। जीत का दावा करते हुवे कांग्रेस से टिकट पाने के लिए प्रबल दावेदारी किया था। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुवे समर्थकों से मंत्रणा के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोहित ने नामाकन
दाखिल किया। जबकि कांग्रेस के कायकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो बाघमारा विधान सभा सीट दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पिछले चुनाव में बहुत कम मतों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इधर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो धनबाद के सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई हैं। करीब डेढ़ दशक से सियासी तौर पर ढुलू बाघमारा के बादशाह बने हुवे हैं। एक दशक से ढुलू के बदौलत बाघमारा में भाजपा का झंडा बुलंदी से फहर रहा है। रोहित चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं और अपना प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को बता रहे हैं। मतदान की तिथि में अभी समय है। फिलहाल कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। रोहित ने इस्तीफा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!