21/08/2025

Dhanbad Times

गंगा गोशाला कतरास ने तय की 104 साल की उत्साहवर्धक यात्रा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
75 Views

गौ संरक्षण और संवर्द्धन के साथ साथ आत्मनिर्भरता के लिए कर रहा जैविक खाद का उत्पादन

गो पूजन के साथ आठ दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव शुरू

गोशाला समृद्ध बनाना प्राथमिकता: सुरेंद्र अग्रवाल–

धनबाद टाइम्स : गंगा गोशाला कतरास 104 साल की गौरवमयी यात्रा तय कर गोवंश की संरक्षण और संबर्धन में अहम योगदान कर रहा है। झारखंड की गौशालाओं में इसका एक अलग स्थान है। ब्रिटिश शासन काल में 26 जनवरी 1920 को कतरास स्टेट के राजा स्व. शक्ति नारा यण सिंह अपने पिता राजा स्व. गंगा नारायण सिंह की पुण्य स्मृति में इस गोशाला की स्थापना की थी। राज परिवार ने 50.42 एकड़ भूमि गोरक्षणी स्थापना के नाम से दान
किया था और इसका संचालन 1923 तक खुद किया था। पुआल और बांस का चाला बनाकर गोवंश की सेवा की शुरुआत हुई थी। दो वर्ष के भीतर खपडैल की छावनी से गो गृह का निर्माण हुआ। सभी समाज के लोगों के अलावा खासकर हर वर्ग के व्यवसायियों का पूरा सहयोग रहा। समय के बदलते कालखंड में गो वंश की संख्या बढ़ती गयी और गोशाला का उत्रोत्तर विकास होता चला गया। बताते हैं कि कोल कंपनियों के कई मालिकों का भी काफी सहयोग रहा है। वर्तमान में एक हजार गो वंश रखने की क्षमता है। गो वंश के लिए अपनी तीस एकड़ भूमि पर हरा चारा लगाए गए हैं। इसके अलावा रोटी सेवा लागू की गयी है, जो गो भक्तों के सहयोग से यह चल रही है। जन्म दिन सहित अन्य अवसरों पर लोग गोशाला आकर तुला दान व गोवंश का चारा के लिए सहयोग करते है। निर्धारित राशि देकर गोवंश को गोद लेकर उसके चारा के खर्च का वहन करते हैं। गोवंश की सेवा के लिए चल रही गो ग्रास, सुरभि योजना अधिक मायने रखती है।गोशाला में दूध के अलावा जैविक खाद उत्पादन व गोकाष्ट्ठ का निर्माण किया जाता है। समाज के सहयोग से चलने वाली इस गोशाला में इस वक्त करीब 1100 गो वंश है। जिसमें एक सौ से अधिक दुधारू है। शेष नाठा, बुढी व लाचार गोवंश हैं। दिव्यांग गो वंश के लिए अलग भवन है। देशी नस्ल की गो वंश के विकास के लिए अलग कई भवन है। गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण खेतान, रितेश नार्नोली, अजय हेलिवाल, अनु अग्रवाल, प्रकाश चौधरी
महा सचिव महेश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, ललित कटेसरिया, कोषाध्यक्ष डी एन चौधरी, सह कोषाध्यक्ष सुमित खडेलवाल अंकेक्षक राजेश सिंघल, कृष्ण कन्हैया राय, कमलेश सिंह, दिपु अग्रवाल आदि कई शामिल है।
—————————————–

गौ पूजन के साथ गोपाष्टमी महोत्सव शुरू

कतरास: गंगा गोशाल में गौ पूजन एवं मूर्ति पूजन के साथ आठ दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव शुरू हुआ।रेणुका गोयल एवं मनोज गोयल ने गौ पूजन एवं झंडोत्तोलन किया। जबकि दिनानाथ चौधरी एवं उषा चौधरी ने हवन किया। मूर्ति घर का उद्घाटन डा. उमाशंकर सिंह ने किया। शाम में डा.दुर्गेशाचार्य ने भागवत कथा आरंभ हुआ। गोशाला के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रावाल महासचिव महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल, डा. वी एन चौधरी, पुष्करमल डोकानिया, चेतन गोयनका, रितेश नारनोली, कृष्ण कन्हैया राय  दिलीप अग्रवाल, विष्णु चौरसिया आदि शामिल थे।

— गोशाला को और समृद्ध बनाना है। जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ाकर गोशाला को आत्म निर्भर बनाना है। सुरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष( गंगा गोशाला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!