21/08/2025

Dhanbad Times

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में रतिलाल टुडू के नेतृत्व में बाघमारा से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता व समर्थक

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
56 Views

 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में निरंतर विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है झारखंड — रतिलाल टुडू

धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के मौके पर गोल्फ ग्राउंड में आयोजित समारोह में मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टुडू के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने बाघमारा की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न इलाके से  वाहनों पर सवार होकर लोग शक्ति चौक पहुंचे। जहां से सैकड़ों वाहन की लंबी काफिला निकली और गाजा बाजा के साथ सभी पोलेटेक्निक मैदान गए। वहां से रैली की शक्ल में बाजा के साथ सभी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हजारों महिलाएं व पुरुष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद व विधायक कल्पना सोरेन जिंदाबाद जिंदाबाद नारे लगा रहे थे। अपनी पार्टी के कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी काफी उत्साहित थे। महिलाओं ने अपने लोकप्रिय नेता कल्पना सोरेन का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत तक समारोह स्थल पर जमे रहे। हजारों महिलाएं व पुरुष शामिल थे। वरीय नेता रति लाल टुडू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की स्थापना काल से अब तक की ऐतिहासिक सफर की चर्चा करते हुवे दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। जिनके कुशल मार्ग दर्शन और नेतृत्व में झारखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। महिलाओं के सम्मान में एवं समाज हर वर्ग के हित में लागू की गयी योजनाओं की सराहना किया। उन्होंने कहा कि धनबाद की धरती पर हीं पार्टी की स्थापना हुई थी। 4 फरवरी को इस पावन अवसर को हमलोग त्यौहार के रूप में मनाते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर झारखंड विकास की ओर बढ़ रहा है। झारखंड की सरकार ने जो वादे किए वो पूरे हो रहें है। वरीय नेता शिव प्रसाद महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, रामजीत टूडू, प्रफुल मंडल, सुरेश महतो  बिरजू सोरेन, मनसा सोरेन, महाबीर हँसदा,लखन लाल टूडू, संजय रजवार, सहजाद अंसारी, रितिक सिंह, ममता यादव, सिमा देवी आदि कई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!