21/08/2025

Dhanbad Times

कतरास में जागो संस्था ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर सामुदायिक एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
42 Views

धनबाद टाइम्स डेस्क: कतरास में सामाजिक संस्था “जागो” द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह ने सामुदायिक एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें हर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश और भी प्रबल हुआ। वाद्य यंत्रों की सुरमई धुन पर प्रस्तुत होली गीतों ने समारोह में रंग भर दिया, और सभी उपस्थित लोगों को संगीत और खुशी के माहौल में मग्न कर दिया। स्थानीय विधायक शत्रुघन महतो ने जागो के प्रमुख व सस्थापक चुन्ना यादव को आयोजन के लिए बधाई देते हुवे खुशी जाहिर किया। उन्होंने न केवल कतरास शहर के नागरिकों को अपनी जीत की बधाई दी, बल्कि क्षेत्र के विकास और अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने अपने संबोधन में जागो संस्था की पूरी टीम बधाई दिया। यह आयोजन क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा भरने वाला सिद्ध हुआ। समारोह में स्थानीय विधायक की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस आयोजन ने न केवल होली के रंगों को साझा किया, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना को भी बढ़ावा दिया। लोगों ने एक दूसरे को  गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जागो संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव, मो. शहाबुद्दीन, महेश अग्रवाल, कमलेश सिंह, प्रिंस शर्मा, मंजर आलम, विनोद जलान, डॉ अमित कुमार, नवदीप गुप्ता, भगवान यादव, भरत शर्मा, अभिषेक शर्मा, बबलू वर्मन, राजेश स्वर्णकार, पप्पू राजगढ़िया, सन्नी भगत, सच्चिदानंद यादव, मो. अफसर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बबलू बर्मन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!