17/08/2026

Dhanbad Times

हरिणा में मां मथुरासिनी पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
219 Views

धनबाद: मां मथुरासिनी पूजा समिति के द्वारा हरिणा स्थित दीवान पैलेस में आयोजित पूजनोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु डुमरा सायरबांध तालाब पहुंचे। जहाँ पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरण करवाया। इसके बाद सभी कार्य क्रम स्थल पर पहुंचे। मां मथुरासिनी पूजा समिति के संरक्षक राजेन्द्र राम गुप्ता, राधे रमण तरवे, संजय गुप्ता, रघुनंदन राम गुप्ता, राजेश गुप्ता, नीरज भदानी, सुबोध गुप्ता व संतोष गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, विपिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता, सत्यम गुप्ता आदि की सक्रिय भागीदारी देखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!