21/08/2025

Dhanbad Times

स्वतंत्रता संग्राम में देश के महान योद्धाओं के योगदान को किया नमन

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
50 Views

धनबाद: शहीद भगत सिंह चौक कतरास बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद
राजा ने की। जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मृणाल ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत एवं भारत की स्वतंत्रता में ईन क्रांतिकारियों के महान योगदान और
बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शहीदों के माताओं के त्याग की चर्चा करते हुए बलिदानियों के माताओं को नमन किया। कहा कि आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है गरीबी, मंहगाई, बेरोजगारी, देश का गिरता रूपया, किसानों को अपनी खेती और फसलों के दाम के लिए आंदोलन करना पड़ता है वहीं मजदूर अपनी पेंशन की हक और सुरक्षा का लड़ाई लड़ रहें हैं। संवैधानिक अधिकार के लिए आम लोग रक्षा के आवाज़ उठा रहे हैं। क्रांतिकारियों का विचार, समाजवाद का सिद्धांत एवं भारतीय संविधान का पालन ही शहीद -ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा को अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह, मातादीन अग्रवाल, झामुमो नेता कंचन महतो, समाजसेवी प्रभात राय, अधिवक्ता अमीत भगत, टींकू सिंह, सचिदानंद कुमार,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, निरंजन महतो, शिक्षक माणिक महतो, राजु खान, बिंदुल लहरी ने सम्बोधित किया।इप्टा के बिष्णु कुमार, मो.नासिर खान, बिनोद कुमार, राजा चक्रवर्ती एवं अर्जुन के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!