21/08/2025

Dhanbad Times

राज्य में पुलिस बल की रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति को लेकर विधायक शत्रुघ्न महतो ने सदन में उठाई आवाज

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
50 Views

धनबाद: झारखंड विधानसभा में सोमवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पर सरकार को घेरा। उन्होंने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में प्रति एक लाख आबादी पर मात्र 196 पुलिस बल हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 300 पुलिस बल प्रति लाख की आवश्यकता मानी गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कम से कम 20,000 पुलिस बलों की तत्काल आवश्यकता है। पुलिस की कमी के कारण कर्मचारियों को 8 घंटे के बजाय 18 से 20 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में पुलिस अधिकारियों  पर हमले बढ़ रहे हैं, जो दर्शाता है कि झारखंड में पुलिस बल की भारी कमी है। उन्होंने सरकार से अतिशीघ्र 4919 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने और राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को पुलिस बल में नई भर्तियां जल्द से जल्द करनी चाहिए, ताकि राज्य में अपराधियों के बढ़ते हौसले को रोका जा सके और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!