15/01/2026

Dhanbad Times

बाघमारा में झामुमो को सशक्त बनाने की दिशा में पहल: मालकेरा में पांच पचायतों की समितियां गठित, कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
135 Views

धनबाद: बाघमारा प्रखंड के मलकेरा उतर पंचायत सचिवालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक रविवार को देर शाम हुई। पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद मोर्चा के वरीय नेता अर्जुन भुइयाँ, पंकज दिनकर, टेक लाल गोप की संयुक्त अध्यक्षता में पांच पंचायतों की समिति का गठन व पुनर्गठन किया गया। बैठक का  संचालन संजय राजवार कर रहे थे। इसके पूर्व सर्व मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओं ने शाने हिंदुस्तान भगत सिंह की स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को झामुमों की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराते हुए पाँच पंचायत की कमिटी गठित की गई। मलकेरा उत्तर, मलकेरा दक्षिण, कंचनपुर, कुमारजोरी, झिंझिपहाडी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हेमन्त सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम ब्यक्ति तक को दिलाएं। जो शोषित पीड़ित वंचित है उसको कैसे योजनाओं का लाभ मिले, कैसे समाजिक न्याय मिले, कैसे वो शोषण मुक्त हो, इसकी सारी जिमेवारी पंचायत समिति की होती है। इसलिए पंचायत समिति का गठन किया जा रहा है। नव चयनित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुवे झामुमों के वरीय नेताओं ने कहा कि आप लोग सरकारी लाभ व सामाजिक न्याय दिलाने में प्रयासरत रहे। उनको आशवस्त करते हुए कहा कि किसी समस्या का समाधान नहीँ हो पा रहा है, तो हमारे साथ प्रखण्ड व अंचल कार्यालय चले, सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। नव चयनित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मन में जोश व ऊर्जा भरने का काम किया। इस बैठक में मोर्चा के प्रखंड प्रभारी नकुल महतो, मनोज रवानी, धीरेन रवानी, रंजीत महतो, प्रदीप वर्मा, सुरेश महतो, एहसान अन्सारी, उत्तम महतो, मुकेश गुप्ता, जय सिंह, अजय कुमार, अभिषेक, प्रकाश, माला देवी पार्वती देवी, नाजिया खातून आदि कई वरीय नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!