18/08/2026

Dhanbad Times

धकोकस ने गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस मनाया 

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
163 Views

धनबाद; बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने गणेश शंकर विद्यार्थी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष फुलचंद दसौंधी व मंच संचालन क्षेत्रीय संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार कर रहे थे। केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी ताँती, मंतोष तिवारी, सुशील सिंह, रखाल रजवार, महेंद्र नाथ राम, चन्द्रशेखर महतो, गुल्लू प्रसाद, नुनुमनी सिंह, संजय कुमार, हिरालाल मण्डल, मुकतार गोड, सहदेव यादव, टी डी चौहान, सीताराम रवानी आदि उपस्थित थे। केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी ताँती ने गणेश शंकर विद्यार्थी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। दूसरी ओर गोविंदपुर क्षेत्र के सभी कोलियरियों में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनर तले पीट मीटिंग कर मजदूरों के हित में संघ द्वारा किये गए कार्य वउपलब्धियों की जानकारी दी गई। मजदूरों को यह जानकारी दी गयी कि संघ के प्रयास से सभी मजदूरों के लिए ड्रेस कोड एवं वासिंग अलाउंस लागू किया जाएगा। संघ के प्रयास से ही जेनरल मजदूर पदनाम को बदलकर जेनरल असिस्टेंट किया गया है। महिलाओं को समान अधिकार देते हुये कंपनी स्तर पर महिला कल्याण समिति गठित करने कर सहमति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!