21/08/2025

Dhanbad Times

वारुणी पर्व के अवसर पर नागदा स्थित दामोदर नदी में हजारों लोगों ने किया स्नान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
54 Views

धनबाद: धनबाद सहित कई जिले से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नागदा (महुदा) स्थित दामोदर नदी में डुबकी लगाई। श्रद्धालु चेचका धाम शिव मन्दिर पहुंचे। भगवान शिव – माता पार्वती के चरणों में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राचीन काल में भगवान शिव एवं माता पार्वती विचरण करने के दौरान इस स्थान पर रुके थे। श्रद्धालु जल चढ़ाते है और मन्नत माँगते है। वारुणी पर्व प्रत्येक वर्ष चेत महीना के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। पवित्र अवसर पर श्रद्धालु अहले सुबह नदी पहुँचने लगे और स्नान किया। नदी किनारे मेला लगा, जिसमें अनेक प्रकार के सामान की लोग खरीददारी करते नजर आये। मेला में बच्चे एवं महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखी गयी। इस पर्व का महत्व: यह त्योहार जल के देवता वरुण देव को समर्पित है। यह पर्व हिन्दू धर्म में एक पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!