12/11/2026

Dhanbad Times

कतरास में बाईक सवार एक की मौत, एक जख्मी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
194 Views

धनबाद : रविवार की रात करीब नौ बजे कपुरिया – कतरास सड़क
मार्ग में रामपुर के पास हुई दुर्घटना में बाइक चालक विष्णु कुमार मोदक की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा युवक रोहित मोदक भी जख्मी हो गया। बाईक बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गयी, जिसे कतरास थाना की पुलिस कब्जे में लेकर थाना गयी। स्थानीय लोग बताते हैं कि दोनों बाईक से जा रहे थे। इस बीच विपरित दिशा से आ रही स्विफ्ट कार की रोशनी में नियंत्रण खो दिया और बाईक स्कूल की दीवार से टकरा गयी। बाइक चालक विष्णु कुमार मोदक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसके पीछे बैठे रोहित मोदक चोटिल हो गया। दोनों जख्मी को तत्काल निचितपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। कतरास थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को कब्जे में कर थाना ले गई। दोनों झरिया के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे विष्णु दीवार के उसपार जाकर गिरा। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!