18/08/2026

Dhanbad Times

आश्रित पुत्र को नियोजन के लिए कोल कर्मी के शव को लेकर परिजन पहुंचे बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय, प्रबन्धन के साथ युनियन प्रतिनिधियों की वार्ता में बनी सहमति

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
184 Views

धनबाद: बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी में कार्यरत सिंदवारटांड़ निवासी 50 वर्षीय कोल कर्मी लक्ष्मी देवी की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा में हो ग ई। मृतका के आश्रित को नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ परिजन शव लेकर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ प्रबंधन की वार्ता हुई। काफी लंबी वार्ता के बाद मृतका के पुत्र शेखर कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। साथ ही 60 दिनों के अंदर स्थायी नियोजन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों को एएमपी कोलियरी, बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। वार्ता में संयुक्त मोर्चा नेता लगन देव यादव, मंगल हेंब्रम, संतोष गोराई, जेके झा, मनोज कुमार मोदी, गणेश सिंह, संजय चौबे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!