11/11/2026

Dhanbad Times

धनबाद: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बाघमारा में जमुनिया नदी पर बने पुल का गार्डवाल धसा, सड़क के कुछ भाग में दरार, ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
223 Views

धनबाद: पहली बारिश में हीं बाघमारा में जमुनिया नदी पर बने पुल के एप्रोच रोड के गार्डवाल का एक भाग धस गया। अभी पुल का उदघाटन भी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण विकास विभाग ( विशेष प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दिया। ठेकेदार ने पुल के दोनों किनारे मिट्टी जमा कर दिया है। ताकि वाहनों की आवाजाही नही हो सके। इधर कार्यपालक अभियन्ता ने उपायुक्त सहित विभाग के वरीय अधिकारी को सूचित कर घटना और कार्य के बारे में जानकारी दिया है। इधर नव निर्मित पुल के गार्डवाल सहित सड़क का कुछ भाग धसने से स्थानीय लोग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। मालूम हो कि 10 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद के द्वारा पांच करोड़ से अधिक की लागत से जमुनिया नदी पर पुल निर्माण करने का कार्यादेश संवेदक को दिया गया था। संवेदक से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

——
जांच किया गया। पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ अन्य
कार्य बाकी है। जिसे पूरा करने का
निर्देश संवेदक को दिया गया है।
नरेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!