23/11/2025

Dhanbad Times

बाघमारा: खाद्य सामग्री वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर जमुआटांड पंचायत सचिवालय के समक्ष मुखिया व कार्डधारी धरना पर बैठे, वार्ता में लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
129 Views

धनबाद: बाघमारा प्रखंड के जमुआटांड पंचायत में जनवितरण प्रणाली की दो दुकानों में गड़बड़ी या तंत्र अनदेखी कहिए, जिसके चलते मुखिया निरंजन गोप को धरना पर बैठना पड़ा। शुक्रवार को पंचायत सचिवालय के समक्ष मुखिया के साथ कार्डधारी भी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। मुखिया ने कहा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र देकर कार्डधारियों की शिकायत से अवगत कराया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच व कारवाई नहीं होने पर आंदोलन की घोषणा की थी। कहा था कि आवंटन कम मिलने के नाम पर राशन कटौती की जाती है। अन्य भी अनियमितता बताई थी, लेकिन कोई कारवाई नही हुई। जिसके चलते धरना पर बैठना पड़ा। बेहराकुदर पंचायत के मुखिया जालिम रजक डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद महतो मलकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद कुमार रजक मालकेरा उत्तर के मुखिया प्रतिनिधि रिंटू रजक झिनझिंपहाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो धरना स्थल पर पहुंचे। खाद्य सामग्री वितरण में गड़बड़ी और सिस्टम पर सवाल उठाया। करीब ढाई बजे प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी (बाघमारा) रघुवंश भारती धरना स्थल पर पहुंचे। वार्ता के साथ धरना समाप्त करवाया। कार्डधारियों की मौजूदगी में हुई लिखित वार्ता में बकाये राशन का वितरण, राशन में कटौती नहीं किये जाने सहित अन्य बिंदुओं पर दुकानदारों ने सहमति जताई। मौके पर वार्ड सदस्य चंदन महतो, वार्ड सदस्य दीपाली देवी, नेपाल सिंह, छोटन रजक, सुशील कुमार सिंह, बबलू मंडल, नवीक मंडल, समीर मंडल, संतोष मंडल, मोहम्मद नियाज, गोपाल मंडल, दिवाकर महतो आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!