21/09/2026

Dhanbad Times

कांटा पहाड़ी में भू धसान से घरों और सड़कों पर दरारें, ग्रामीणों का आक्रोश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
109 Views

धनबाद, 21 मई : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के अंतर्गत कांटा पहाड़ी बस्ती में गुरुवार की रात अचानक हुए भू धसान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन चार घरों और मुख्य संपर्क सड़क पर चौड़ी दरारें पड़ गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल बन गया है। प्रभावित परिवार खौफ के साए में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे भू धसानों की वजह अवैध उत्खनन है, जिसके कारण जमीन कमजोर हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी आपदा के बावजूद न तो प्रबंधन का कोई अधिकारी राहत या बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही राहत और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!