07/07/2025

Dhanbad Times

बाघमारा: बारिश भी नहीं रोक सकी जनसैलाब, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी जोरदार आवाज

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
17 Views

जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें निभा रहे हैं:- ढुलू महतो

धनबाद: झारखंड की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था में आ रही निरंतर गिरावट, भ्रष्टाचार,सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाघमारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूरे विधान सभा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने हेमंत सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार देते हुवे तीखा प्रहार किया। कहा कि धनबाद सहित पूरे राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। चोरी व छिनतई की घटनाएं आम होती जा रही हैं। राज्य सरकार विकास के नाम पर जनता को छल रही है और ज़्यादातर योजनाएं केंद्र सरकार की हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ‘मइया योजना’ का लाभ देने का दावा कर रही है, परंतु वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन जैसी योजनाएं बंद कर बुजुर्गों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें निभा रहे हैं और धनबाद की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और झारखंड सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा। तेज बारिश के बावजूद लोग पूरे उत्साह से कार्यक्रम में डटे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश पासवान ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा ने किया। मौके पर गौरचंद बाउरी, धनेश्वर महतो, बच्चु राय, संजय पांडे, अमित भगत, अनिल उपाध्याय, प्रिंस शर्मा, सूर्यदेव मिश्रा, उप प्रमुख रंजीत सिंह, राजेश स्वर्णकार, परमेन्द्र सिंह, नागेश्वर सिंह, गौतम सिंह, हराधन गयाली, जलाल अंसारी, बबलू अंसारी, इंद्रदेव पासवान, निरंजन साहू, श्याम किशोर, विनय पासवान, विवेक हजारी, पिंटू दे, सरोज विश्वकर्मा, रविंद्र विजन, जानकी देवी, रीना देवी, उषा पटवा, आरती पासवान, लक्ष्मी देवी, पंकज गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!