18/08/2026

Dhanbad Times

टुंडी के विकास व शिक्षा व्यवस्था को लेकर रतिलाल टुडू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, छात्रावास हस्तांतरण पर जताई आपत्ति

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
169 Views

धनबाद: झामुमो के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में इलाजरत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ मंदिर में माथा टेका। तत्पश्चात वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर टुंडी क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं।महुदा कॉलेज स्थित छात्रावास को एनजीओ को दिए जाने की योजना पर श्री टुडू ने कड़ी आपत्ति जताई और मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए छात्रावास को पूर्ववत बनाए रखने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। टुंडी में युद्धस्तर पर समग्र विकास के लिए भी पहल की मांग की गई। वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर टुंडी क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करने की अपील की गई। इस दौरान सोनेत संथाल समाज के अध्यक्ष सनातन सोरेन समेत अन्य प्रतिनिधि भी साथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!