21/08/2025

Dhanbad Times

शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पर तेतुलमुड़ी, शक्ति चौक, आजाद सिजुआ समाधि स्थल पर भव्य आयोजन, श्रद्धासुमन अर्पित

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
97 Views

धनबाद ( सिजुआ ): शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पर उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल एवं कर्मभूमि शक्ति चौक ( तेतुलमारी ) पर श्रद्धा और सम्मान के साथ भव्य आयोजन हुआ। शहीद के परिजन, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और बुद्धिजीवीयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की पत्नी सूची देवी ने प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर पूजन-अर्चना की, जबकि पुत्र मनोज कुमार महतो ने मैत्री संघ का झंडा फहराया। शक्ति शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने शहीदी गीतों से राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, राकोमयू नेता संजय सिंह, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, प्राचार्य अरुण महतो, सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रद्धांजलि अर्पित की। पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में आदमकद प्रतिमा पर धनबाद सांसद ढुलू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, भाजपा के धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, विक्रम पांडेय, संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, महेंद्र महतो, संतोष महतो, मनोज महतो, मंटू महतो आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। शक्ति की याद में तेतुलमुड़ी में पौधरोपण किया गया। शक्ति चौक (तेतुलमारी) स्थित उनके आदमकद
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 
तेतुलमारी के शहीद शक्तिनाथ महतो चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को सर्वप्रथम उनकी पत्नी श्रीमती सुची देवी एवं पुत्री अंजना देवी ने दुध एवं गंगा जल से नहलाया और फुल माला उनके चरणो मे अर्पित किया। इपटा के कलाकारो द्वारा श्रंद्धाजलि गीत गा कर सब की आंखे नम कर दी। बोकारो के जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमसे देर हुई है परन्तु ऐसे झारखंड के वीर सपुत की तस्वीर इसी सत्र मे अपने सदन मे लगाने का काम करुंगी। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नु आलम, वरीय नेता रतिलाल टुडु, कामरेड हलधर महतो, रमेश टुडू, निलम मिश्रा, सुभाष रवानी, जिपसदस्य आशा देवी, ललिता देवी, जितेश रजवार, मो. ईसराफिल लाला, राजेन्द्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरज महतो
आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने किया तथा संचालन प्रो यदुनाथ सिंह चौधरी, सुशील सिंह ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!