21/08/2025

Dhanbad Times

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे वीर सपूतों की जीवनी पर आधारित क्विज के विजेता अंशु, सुषमा व अंकित

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
61 Views

धनबाद : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती के अवसर पर क्विज एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। झारखंड जेनरल नॉलेज सिलेबस सहित झारखंड के महापुरुष शहीद शक्तिनाथ महतो, विनोद बिहारी महतो, भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित प्रतियोगिता में 42 अंक के साथ अंशु कुमार महतो ( विज्ञान प्रथम वर्ष) प्रथम, द्वितीय स्थान पर सुषमा कुमारी ( विज्ञान संकाय द्वितीय वर्ष) 38 अंक एवं तृतीय स्थान अंकित कुमार ( कला संकाय
प्रथम वर्ष) 34 अंक हासिल किया। विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ झारखंड के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उन्होंने समाज के दलित, पीड़ित एवं शोषित वर्ग के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।‌ झारखंड निर्माण में सहयोग किया। उनकी जीवनी हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। शिक्षा को उन्होंने सबों के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. समीर कुमार महतो, प्रो. राखोहरी महतो, प्रो. राजू महतो, प्रो. मनोज कुमार महतो, प्रो. मेघनाथ महतो, प्रो. राकेश कुमार महतो, प्रो. दिनेश मधेशिया, प्रो. राजकुमार प्रसाद , प्रो. पंचानन सिंह चौधरी, प्रो. शेखर महतो, प्रो. चमन महतो, प्रो. राजकुमारी, प्रो. प्रियंका कुमारी, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, लाजवंती देवी, अनीता देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!