21/08/2025

Dhanbad Times

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) का 33 वां द्विवार्षिक अधिवेशन में कोयला उद्योग के स्थायी एवं अस्थायी मजदूरों के हक व अधिकार को लेकर ठोस पहल, संघ की नई कमेटी घोषित

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
39 Views

धनबाद, 12 अगस्त 2025, कोयला मजदूरों के अधिकारों, संगठन की मजबूती और सदस्यता विस्तार को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) का 33 वां द्विवार्षिक अधिवेशन आज बरोरा क्षेत्र के सामुदायिक भवन ( गेस्ट हाउस) में सम्पन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने संबोधन में कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी जी  अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले चलाए जा रहे चार चरणों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन किया, वहीं स्थानीय सांसद पर एटक यूनियन चलाने का आरोप लगाते हुवे आलोचना किया। इसको लेकर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी आगाह किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह बीसीसीएल प्रभारी माधव सिंह ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया। अधिवेशन की शुरुआत बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की शोभायात्रा से हुई। इसके बाद संघ का झंडोत्तोलन, द्वीप प्रज्वलन, भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में आगामी दो वर्षों के लिए धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की नई कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुरारी ताँती, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंतोष तिवारी, अरिंजय श्रीवास्तव, अयोध्या मिश्रा, एस.के. मिश्रा, मो. इस्माईल मल्लिक, शोभा पांडेय, महामंत्री उमेश कुमार सिंह,संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो, मंत्री संजीव कुमार सिंह, राजलाल यादव, लोकेश कुमार सिंह, संत कुमार चौहान, लालमोहन दास, संगठन मंत्री सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत नियोगी, सह कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार पांडेय, कार्यालय मंत्री अनिल कुमार तथा कार्यसमिति सदस्य ऊषा झा, गायत्री देवी, कृष्ण कन्हैया सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य माधव सिंह है। राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्रीय सचिव कार्यसमिति के पदेन सदस्य होंगे। अधिवेशन संगठनात्मक मजबूती और सदस्यता विस्तार के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती ने की, जबकि संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया। अधिवेशन में अखिल भारतीय खादान मजदूर संघ के संगठन मंत्री अशोक मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के महामन्त्री राजीव रंजन सिंह, धकोकस के महामंत्री के.के. सिंह, धर्मजीत चौधरी, प्देश कार्य समिति सदस्य सह बीसीसीएल प्रभारी माधव सिंह, ओम कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, अमरेश सिंह, गजेंद्र प्रसाद, सीएमपीएफ व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों सहित धकोकस के सभी क्षेत्रीय, शाखा व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!