04/02/2026

Dhanbad Times

साप्ताहांत घटनाक्रम : सोना –चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच मधुबन- महुदा- तोपचांची में एक सप्ताह में चार बड़ी चोरी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
107 Views

धनबाद: सोना–चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आभूषणों को अपराधियों के लिए सबसे आकर्षक निशाना बना दिया है। महुदा, मधुबन और तोपचांची थाना क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर चार बड़ी चोरी की घटनाओं ने व्यवसायी समेत आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अनुमानित दस लाख रुपये के गहने और नकदी अपराधियों के हाथ लग चुके हैं, लेकिन अब तक इन मामलो में पुलिस को कुछ ठोस सफलता नहीं मिली है।

ताजा मामला मधुबन थाना क्षेत्र के बुदौरा आफसर कॉलोनी का है। विगत शुक्रवार दोपहर तीन बजे गृहस्वामी अशोक विश्वकर्मा के आवास से दिनदहाड़े तीन लाख से अधिक के गहने चोरी हो गए। गृहिणी सीता देवी किसी काम से बाहर गई थीं और लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार खुला है, अलमीरा टूटा पड़ा है और उसमें रखे गहने गायब हैं। चोरी गए सामान में सोने की चेन, झुमका, टाप्स, जिउतिया, पायल और नकद दो हजार रुपये शामिल हैं। शुक्रवार की रात हीं तोपचांची थाना क्षेत्र के प्रधानखंता गांव में नीलाम्बर राय के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के गहने, बर्तन और मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
इससे पहले 25 जनवरी की रात मधुबन थाना क्षेत्र के हीं खरखरी बाजार स्थित अमर ज्वैलर्स दुकान में सेंधमारी कर करीब चार लाख के गहने चोरी किए गए थे। इसके दो दिन बाद महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो बाजार स्थित जय मां अंबे आभूषण दुकान में ढाई लाख से अधिक के गहने पर हाथ साफ किया गया। वहीं
लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। अपराधियों के बुलंद हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे। रविवार को बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने मधुबन थाना पहुंचकर घटनाओं की समीक्षा की और स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!