04/02/2026

Dhanbad Times

बेहराकुदर में स्वर्ण समाज की हुंकार, यु जी सी कानून के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
145 Views

बाघमारा: यु जी सी द्वारा लागू “उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम 2026” के विरोध में स्वर्ण समाज ने शुक्रवार को बाघमारा के बेहराकुदर दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक कर बगावत का बिगुल फूंक दिया। दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह कानून सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण है।
बैठक में वक्ताओं ने जोर दिया कि स्वर्ण समाज जब एकजुट होता है तो सत्ता को भी झुकना पड़ता है। इसी क्रम में 1 फरवरी को प्रस्तावित बंद को पूरी तरह सफल बनाने की रणनीति तय की गई और यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक रविवार को महुदा में होगी, जिसमें और अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
रामबालक सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बिल से समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि स्वर्ण समाज अपनी आवाज बुलंद करे और राजनीतिक दलों से जवाब तलब करे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विरोध केवल नरेंद्र मोदी या अमित शाह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनाथ सिंह सहित उन सभी नेताओं की खिलाफत किए जाएंगे, जिन्होंने इस कानून का विरोध नहीं किया या चुप्पी साधे रखी। मिथुन सिंह ने इसे “रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन” करार देते हुए कहा कि यह नियम समाज में नई दीवार खड़ी कर सकता है। बैठक का संचालन बिट्टू सिंह ने किया। मौके पर रामबालक सिंह, मिथुन सिंह, अजय सिंह,निप्पू सिंह,जे.के. झा, सुमन सिन्हा, डा. मुकेश कुमार राय, राम पांडेय, संजीत मिश्रा, राजेश मिश्रा, चंदन मिश्रा, मदन मोहन चौधरी, अनुज सिंह, पिंटू महथा, विकास सिंह, रंधीर सिंह, कुँवर अभिषेक सिंह, उदय प्रसाद सिंह, त्रिपुरारी पांडेय, निरंजन पांडेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!