04/02/2026

Dhanbad Times

बाघमारा प्रखण्ड के तेलमच्चो पंचायत में पेयजल संकट पर ग्रामसभा, डीएमएफटी फंड से होगा समाधान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
113 Views

धनबाद: बाघमारा के तेलमच्चो पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर शनिवार को पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया मीरा कुमारी ने की।
ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि कई मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर संकट पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए पीएचईडी विभाग द्वारा ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य हेतु डीएमएफटी फंड का उपयोग किया जाएगा। मुखिया मीरा कुमारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और पेयजल संकट को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता हर ग्रामीण तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है और जल्द ही पीएचईडी विभाग के सहयोग से जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चालू की जाएगी। ग्रामसभा में पीएचईडी जेई अजय कुमार रजवार, पंचायत सचिव जोगेश्वर प्रसाद साव, मुखिया प्रतिनिधि शिबु महतो, उपमुखिया यार मोहम्मद अंसारी, लता देवी, शबनम बीबी, संतोष कुमार, सृष्टीधर महतो, कमाल अंसारी, अघनु रविदास, पैरवा रविदास, चंचला देवी, रामदास राम, कन्हाय रजक, सुनिता देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, लखीया देवी, आरती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!