17/08/2026

Dhanbad Times

झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज महतो बने झा.को.म.यू. भारत कोकिंग कोल जोन के उपाध्यक्ष

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
196 Views

धनबाद: झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद के जिलाध्यक्ष सूरज महतो को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन में बड़ी दायित्व मिली है। यूनियन ने उन्हें बीसीसीएल अंतर्गत जोनल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसे में सूरज महतो को कोयला मजदूरों की आवाज बनने का दायित्व मिला है। रांची के कांके स्थित रवींद्र भवन में आयोजित यूनियन के 8 वें अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। यूनियन के महासचिव फागू बेसरा एवं उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से जारी पत्र में भरोसा जताया कि सूरज महतो अपनी राजनीतिक दक्षता और संगठनात्मक अनुभव का उपयोग करते हुए मजदूर हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही वे कोयला उद्योग के विकास से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर सूरज महतो ने अपनी प्रतिक्रिया में पार्टी और यूनियन के वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मर्यादा और विश्वास को बनाए रखते हुए मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। बीसीसीएल क्षेत्रों में विस्थापन सहित कई गंभीर समस्याएं मौजूद हैं, जिन्हें नीतिगत और संवेदनशील तरीके से समाधान की दिशा में ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!