04/02/2026

Dhanbad Times

मकर संक्रांति पर संकट मोचन मंदिर कतरास में खिचड़ी महाप्रसाद वितरण: आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संगम”

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
140 Views

धनबाद: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कतरास शहर स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में शनिवार को परंपरागत खिचड़ी भोग और महाप्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को खिचड़ी अर्पित कर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे भक्तों, गरीबों, राहगीरों और जरूरतमंदों ने आत्मीयता से ग्रहण किया। मंदिर समिति के सदस्य श्यामाकांत गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवाभाव और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी भोग लगाने की परंपरा प्राचीन है और इससे आत्मिक संतोष के साथ-साथ समाज में सहयोग और सद्भाव का संदेश भी मिलता है। कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न महतो, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। समिति के सुरेंद्र भदानी, सुनील गुप्ता, विनोद बर्मन, जगदीश भुवालका, संजय केसरी, विकास बेजानिया, संजय गुप्ता, सौरभ भदानी, संदीप गुप्ता, सुनील पांडेय, सुरेंद्र भदानी, महेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, गौरव जैन, शशिकांत अग्रवाल समेत सैकड़ों सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!