04/02/2026

Dhanbad Times

जनसेवा की मिसाल: आकाशकिनारी में शबरी सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
99 Views

 

धनबाद: ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शबरी शिक्षा सेवा संस्थान ने शनिवार को आकाशकिनारी स्थित जमुआ पंचायत भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टूडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके कर कमलों से 100 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री टूडू ने संस्था की जनसेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि शबरी सेवा संस्थान समाज में सहयोग और संवेदना की मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से संस्था को अलग पहचान मिलती है और जरूरतमंदों को ठंड से बड़ी राहत मिलती है। इससे पूर्व संस्थान के सदस्यों ने रतिलाल टूडू का आत्मीय स्वागत किया। मौके पर संस्था के सचिव देवीलाल भुइयां सहित राम लखन राम, मनोज कुमार भुइयां, राजा राम भुइयां, श्याम सुंदर भुइयां, राजेश भुइयां, किस्मत भुइयां, शनिचर भुइयां, आजाद भुइयां, लखन भुइयां, अनुज कुमार भुइयां, कृष्णा भुइयां, पिंकी देवी, सुनीता देवी, उपेंद्र कुमार भुइयां, भोला भुइयां, सहदेव भुइयां, मिथलेश कुमार भुइयां समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था की यह सेवा गतिविधि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!