04/02/2026

Dhanbad Times

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल पहुंचे कतरास खाटू श्याम बाबा के दरबार, लिया विजयश्री का आशीर्वाद

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
110 Views

धनबाद:  धनबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने गद्दी मोहल्ला पचगढ़ी बाजार कतरास स्थित श्री खाटू श्याम दरबार में हाजिरी लगायी। उन्होंने बाबा श्याम के चरणों में पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि और आगामी चुनाव में विजयश्री का आशीर्वाद मांगा। पूरे विधि-विधान के साथ विद्वान पंडित अजय शर्मा ने पूजा संपन्न करायी। इस दौरान दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण “श्याम नाम” के जयकारों से गूंजता रहा। अग्रवाल ने बाबा से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उन्होंने धनबाद के विकास के लिए लगातार काम किया है और आगे भी विकास की गति को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता उनके लिए परिवार के समान है और नगर निगम क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प उन्होंने लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के हर मोहल्ले और हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। चंद्रशेखर अग्रवाल ने यह भी कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता में रहेगा, ताकि धनबाद की पहचान और आस्था दोनों को मजबूती मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!