04/02/2026

Dhanbad Times

महुदा में हुई सवर्ण एकता मंच की बैठक में यूजीसी कानून का विरोध, निरस्त करने की मांग पर जोर

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
108 Views

धनबाद : सवर्ण एकता मंच की सोमवार को महुदा बाजार स्थित मंगलम विवाह भवन में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल हुए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून को समाज, शिक्षा और राष्ट्र के हितों के विरुद्ध बताया। उनका कहना था कि यह कानून सवर्ण समाज के अधिकारों पर कुठाराघात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट खड़ा करेगा। वक्ताओं ने कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी तथा छात्रों और शिक्षकों दोनों की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। बैठक में यह भी कहा गया कि बिना व्यापक चर्चा और सर्वसम्मति के कानून लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय छात्रों पर पड़ेगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि शिक्षा से जुड़े कानून जनभावनाओं के अनुरूप होने चाहिए, अन्यथा यह सामाजिक असंतोष को जन्म देंगे। इसे संविधान की भावना के विपरीत बताते हुए आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। युवा नेता राजीव सिंह ने समाज के प्रमुख लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता योगेश चंद्र पाठक ने की, जबकि संचालन अजय तिवारी और अविनाश पाठक ने किया। बैठक में सिरिस कुमार सिंह, मिथुन सिंह, पिंटु महथा, रंधीर सिंह, पप्पू सिंह, मदन जी, डा मुकेश राय, निपु सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप सिंह,
पर्मिंदर सिंह, सुचित दुबे, चितरंजन दुबे, मंजित सिंह, सुमंत सिन्हा, समीर लाला, विक्की सिंह, रोहित सिंह, अंकित सिंह, संपद घोषाल, रामाशंकर तिवारी, साधन पाण्डेय, फेकन पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय, कमलेश पाठक, विश्वजीत पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!