11/11/2026

Dhanbad Times

महुदा में हिंदू सम्मेलन : पंच परिवर्तन से राष्ट्र उत्थान का संकल्प

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
163 Views

धनबाद। महुदा खंड के कचर्रा बस्ती में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। बस्ती की गलियों से लेकर सभा स्थल तक जनसमूह उमड़ पड़ा। वातावरण में गूंज रहे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के स्वर सम्मेलन को ऊर्जा प्रदान कर रहे थे। मुख्य वक्ता आईएसएम धनबाद के प्राचार्य एवं संघ के सह संचालक डॉ. सुनील कुमार ने कहा “भारत कभी शौर्य, ज्ञान और संपत्ति से रिक्त नहीं रहा। गुलामी का कारण केवल हमारी असंगठित स्थिति थी। आज आवश्यकता है कि हिंदू समाज एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प ले। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे पाँच सूत्रों को ‘पंच परिवर्तन’ बताते हुए कहा कि यही परिवर्तन व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा। जिला के बौद्धिक प्रमुख मुरारी प्रसाद ने कहा कि सनातन धर्म ही विश्व कल्याण का शाश्वत मार्ग है। “वसुधैव कुटुम्बकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे सिद्धांत मानवता को जोड़ते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम कुमार दास ने की, संचालन अजय पाण्डेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मधुसुदन पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। मंच पर और सभा स्थल में परमेंद्र सिंह, संगीता घोषाल, कार्तिक महतो, भागीरथ सिंह, गोखुल तिवारी, सहदेव सिंह, निरंजन गुप्ता, धन्नजय सिंह, हरिहर रवानी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, महिलाएँ और युवजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!