11/11/2026

Dhanbad Times

चुआड़ विद्रोह के महानायक स्वर्गीय रघुनाथ महतो की 248 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनायी गयी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
59 Views

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा व पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल करने की उठी सामूहिक मांग

धनबाद। भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक स्वर्गीय रघुनाथ महतो की 248 वीं पुण्यतिथि रविवार को महुदा में तेलमच्चो पुल स्थित शहीद रघुनाथ महतो पार्क में समारोहपूर्वक मनायी गयी। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सबसे पहले सांसद सीपी चौधरी, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, जिप उपाध्यक्ष बबीता महतो,  आनंद महतो, गीता देवी, अशोक महतो, सचिन महतो, अरुण महतो, शिवा हारि, दीपक महतो, संतोष महतो, नरेश महतो सहित अन्य लोगों ने शहीद रघुनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि रघुनाथ महतो को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह अब तक नहीं मिला है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। चौधरी ने आश्वासन दिया कि यदि शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति पहल करेगी तो वे उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने में सहयोग करेंगे। गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि जिस तरह झारखंड सरकार ने गुरूजी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया है, उसी तरह स्वर्गीय बिनोद बाबू, रघुनाथ महतो और निर्मल महतो की जीवनी भी पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि रघुनाथ महतो को शहीद का दर्जा देकर उन्हें उचित सम्मान प्रदान किया जाए। कुरची फुल करम अखाड़ा के साईमणी महतो तथा झारखंडी कलाकार श्यामल प्रमाणिक और कैलाश देहाती ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की और संचालन मुरली कुमार महतो ने किया। मौके पर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, मुखिया महेश कुमार पटवारी, सुर्यकान्त महतो, बिरजु महतो, निरंजन गोप, पंसस इसराफिल अंसारी, दयाल महतो, गंगाधर महतो, शिवाकर महतो, सुबोध महतो, कार्तिक महतो, महेन्द्र प्रसाद महतो, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, रामा शंकर तिवारी, अनन्त प्रमाणिक, बाल कुमार रजवार, उमेश राय सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि के साथ-साथ रघुनाथ महतो के योगदान को इतिहास और पाठ्यक्रम में उचित स्थान दिलाने की सामूहिक मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!