11/11/2026

Dhanbad Times

बीसीसीएल मुख्यालय पर धरना: सावित्री कुमारी (आश्रित) को मिला नियोजन

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
93 Views

धनबाद। बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन के मुख्यद्वार पर बुधवार को एक आदिवासी परिवार का सत्याग्रह धरना प्रबंधन को त्वरित निर्णय लेने पर मजबूर कर गया। स्व. प्रदीप मांझी की पुत्री सावित्री कुमारी ने अपने परिवार के साथ अनुकंपा नौकरी में देरी के खिलाफ धरना दिया। धरना में सावित्री के साथ उनकी 75 वर्षीय दादी बसनी मँझियान, मां पार्वती देवी, बहन सपना कुमारी एवं सरस्वती कुमारी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे। परिवार का कहना था कि अक्टूबर 2023 में प्रदीप मांझी की मृत्यु के बाद मार्च 2024 में आश्रित नियोजन हेतु आवेदन किया गया था। सभी औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया, जिससे वे बाध्य होकर धरना पर बैठे। धरना शुरू होते ही बीसीसीएल प्रबंधन सक्रिय हुआ और तुरंत आदेश जारी कर सावित्री कुमारी को उनके पिता के स्थान पर सामान्य सहायक, केटेगरी-1 में नियोजित करने का निर्देश दिया। आदेश महाप्रबंधक, गोविंदपुर क्षेत्र को प्रेषित किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद सावित्री ने अपना धरना स्थगित कर दिया। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह जीत केवल सावित्री की नहीं, बल्कि उन सभी आश्रित परिवारों की है जो वर्षों से नियुक्ति पत्र की प्रतीक्षा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!