21/08/2025

Dhanbad Times

झारखंड में भ्रष्टाचार रोकने के लिए भाजपा को जिताएं– अमित शाह

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
63 Views

 

 

पांच साल में झारखंड होगा समृद्ध, झारखंडी होंगे खुशहाल

धनबाद:  बाघमारा विधान सभा के मालकेरा बीटीएम हाई स्कूल मैदान में देश के गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में भ्रष्टाचार को रोकने और बाघमारा का विकास के लिए यहां के भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो को जिताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के यहां ई डी की हुई रेड में साढ़े तीन करोड़ रुपये बरामद हुए। हेमंत सोरेन  सोचते होंगे कि यह उनका पैसा है। लेकिन भाजपा की सरकार आई तो पाई पाई सूल कर सरकार के खजाने में जमा करने का काम करेगी। यह मोदी सरकार के द्वारा गरीबों, महिलाओं के लिएभे जा गया पैसा है। जिसे हड़प लिया है। बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का अपारभं डार है। लेकिन विकास रुका हुआहै । उन्होंने वादा किया कि शत्रुघ्न को यहां से जीता दो, पांच साल के भीतर झारखण्ड और झारखंडवासियों दोनों को समृद्ध बनाने का काम करेंगे। खनिज है तो फैक्ट्रियां भी यहीं लगेगी, कोयला यहां है तो बिजली भी यहीँ बनेगी। उद्योग धन्धो का जाल बिछेगा। जिससे बेरोजगारी दूर होगी। यहां के बेरोजगारों को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। बांग्ला देशी घुषपैठिये के सवाल पर कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो चुन चुन कर सभी घुसपैठिये  को देश से बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आई तो वे गोगो दीदी योजना लागू करेंगे, जिससे हर महिला के खाते में 2100 रुपए भेजी जाएगी. इसके अलावा 500 रुपए में गैस सिलेंडर और दीपावली और रक्षाबंधन पर पर दो गैस सिलेंडर फ्री में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झामुमो व कांग्रेस ने लोगों को जाति में बांटने का काम किया है। पीएम मोदी ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने काफी उपलब्धी हासिल की है। धारा 370 हटाने, नक्सलवाद, आतंकवाद को खत्म करने, तीन तलाक पर अहम निर्णय लेने की क्षमता इच्छाशक्ति को दर्शाता है। भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने जनता को विश्वास दिलाया कि आने वाला समय बाघमारा और झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, विधानसभा प्रभारी उमेश प्रधान, शेखर सिंह, महेश पासवान, विनायक गुप्ता, धनेश्वर महतो, बच्चू राय, सूर्यदेव मिश्रा, विपिन ठक्कर, जितेश रजवार, परिंदा सिंह, सरिता देवी, सोनू श्रीवास्तव, टिंकू तिवारी आदि† थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!