18/08/2026

Dhanbad Times

गंगा गोशाला में भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
176 Views

कतरास: गंगा गोशाला कतरास में आठ दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव
के दौरान भागवत कथा से क्षेत्र में आध्यात्म की धारा बह रही है। हर
रोज काफी संख्या में सनातन धर्म मानने वाले छोटे बड़े महिला पुरुष
डा. दुर्गेश आचार्य जी का प्रवचन सुनने आ रहे हैं। मंगलवार की शाम कथा के उपरांत मंगला आरती समिति कतरास के तत्वाधान में हनु मान चालीसा पाठ हुआ। आरती की गयी। समिति ने आचार्य जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। गोशाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, महासचिव महेश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, डी. एन. चौधरी, कृष्ण कन्हैया राय, कमलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!