18/08/2026

Dhanbad Times

बाघमारा के भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो का भव्य स्वागत

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
196 Views

कतरास: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शत्रुघ्न महतो जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। बेहराकुदर पंचायत के लेढिडूमर, मानसिंगकुरवा, कतरास बाजार के पोस्ट ऑफिस रोड में लोगों से मिले। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत करते हुवे भाजपा को समर्थन देने का वादा किया। शत्रुघ्न ने कहा कि आपके समर्थन से हम भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। कपूरिया पंचायत के रूदी गांव और ओलीडीह में बाइक रैली निकाली। शत्रुघ्न ने कहा कि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का संकल्प लें और हमें समर्थन दें।
उन्होंने कहा कि आपके समर्थन से हम बाघमारा क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!