21/08/2025

Dhanbad Times

बाघमारा की राजनीति में आई गर्माहट

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
65 Views

झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार — हेमंत सोरेन

देश के गृह मंत्री अमित शाह और लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी अपने अपने दल के प्रत्याशी के लिए कर चुके हैं जनता को संबोधन

धनबाद:  जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे बाघमारा का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। लोक सभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी के बाद मंगलवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को कतरास में सभा की। दूसरे दिन बुधवार को झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने महुदा के पाथरगड़िया मैदान में सभा कर महागठबंधन के प्रत्याशी जलेश्वर महतो की अपील जनता से किया। उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो को जिताइ ये। झारखंड में पुनः महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग इंडिया गठबंधन से घबराये हुए हैं। वे एन केन पराक्रेन काम नही नही करने देना चाह रहे थे। इसलिए समय से डेढ़ माह पहले झा रखंड में चुनाव की घंटी बजा दिया। उन्होंने कहा कि ठगों, लुटेरो, लुटेरों की सरकार नहीं बनने देंगे। भाजपा समेत पूरे एनडीए जमात के लोग झारखंड में कैंप किये हुए हैं। जो किसी भी तरह से यहां की खनिज संपदा, जल, जंगल, जमीन अपने व्यापारी मित्रों को सौंपने के लिए रननीति बना रहें हैं। मईया सम्मान योजना पर चर्चाकरते हुए कहा, यह संकल्प लिया है कि फिर सरकार बनेगी और आने वाले पांच साल में एक – एक लाख रुपये आपके खाते में जायेगा। संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह कर रहे थे। प्रत्याशी जलश्वेर महतो, मासस नेता हलधर महतो, झामुमो नेता रतिलाल टुडू, राजद नेता सुख देव विद्रोही, रंधीर ठाकुर, प्रदीप पांडे, अस्लम मंसूरी, राजकुमार महतो, हरेंद्र चौहान, लगन देव यादव, कारू यादव, राहुल महतो, माधो सिंह, मासूम खान, मुन्ना सिदक्की आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!