18/08/2026

Dhanbad Times

पुलिस प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
232 Views

धनबाद: झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव को लेकर बुधवार को बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार मतगणना स्थल का निरीक्षण पुलिस प्रेक्षक राजेंद्र कुमार ग. दाभाडे ने किया। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन भी मौजूद थे। पुलिस प्रेक्षक ने मतगणना स्थल की तमाम व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख- रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मतगणना केंद्र के परिसर में सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, काउंटिंग हॉल, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, पेयजल व शौचालय आदि का जायजा लिया। व्यवस्था को और भी बेहतर करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!