21/08/2025

Dhanbad Times

बाघमारा: निर्दमीय प्रत्याशी रोहित यादव के पक्ष मे भोजपुरी कलाकर अक्षरा किया रोड शो

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
64 Views

जइसन सोचले रहीं, वईसन भाईया मोर बाड़े, नेता बेजोड़ बाड़े हो

धनबाद:बाघमारा के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के लिए भोजपुरी की मशहूर कलाकार अक्षरा सिंह शुक्रवार को कतरास से माटीगढ़ ( बाघमारा ) तक रोड शो किया। उनके साथ रोहित भी
थे। हजारों समर्थक मोटर साइकिल वअन्य वाहनों पर चल रहे थे। समर्थकों में उमंग देखने लायक थी। राहुल चौक से रोड शो शुरू हुआ। अक्षरा को एक झलक देखने और मोबाइल में उनकी
फोटो लेने के लिए होड़ मची रही। अ क्षरा और रोहित जनसमूह का अभिवादन करते नजर आये। श्यामडीह, लेढिडूमर, झगराही, दरिदा, जमुआटांड, हरिणा होते हुवे माटीगढ़ मैंदान सभा स्थल पर पहुंचे। अक्षरा ने कहा कि हम सबके गोड़ लागतानी। रोहित भईया को जरूर जीता दीह। ये निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते आये हैं। इनको आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि आप से अपील करने आये हैं कि रोहित भैया जैसे नेता को आगे बढ़ाएं। इतना ही नहीं गीत के जरिये रोहित का गुनगान कर माहौल जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।
उनकी गीत यह गीत, जैसन सोचले रहनी वैसन भैया मोर बाड़े, रोहित भैया बेजोड़ बाड़े हो। अक्षरा ने कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी। जब एफआईआर दर्ज करा रही थी उसी वक्त रोहित भैया का फोन आया था। मैं यहां आने से अपने को रोक नहीं पाई। आप सब चाहतानी कि हम यहां रहीं तो रोहित भैया के जीता कर भेजी। अक्षरा के इस अंदाज को देख उनको सुनने व देखने आये हजारों महिला पुरुष गदगद हो गए। रोहित ने अपने संबोधन में कहा कि मशहूर कलाकार ने अपना बहुमुल्य समय दिया है, यह हमलोगों
के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम सेवक के रूप में काम करेंगे। सेवा का प्रण लिया है। एक बार हम पर भरोसा करके देखिये। बाघमारा का बदलाव जरूरी है। ये थे सभा में
मौजूद:- रवींद्र पांडे, पूर्व प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, राजवीर सिंह, पप्पू दुबे, हन्जला बिन हक, सोनू शर्मा, डब्लू महथा, निर्मल रवानी, दिलीप मिश्र, रजनी देवी सहित कई
मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!