21/08/2025

Dhanbad Times

बाघमारा के पूर्व विधायक स्व. ओपी लाल याद किये गये

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
71 Views

धनबाद: बाघमारा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता स्व. ओपी लाल की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर लोयाबाद स्थित राकोमयू के संयुक्त महामंत्री रवि चौबे के आवसीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, राकोमयू के महामंत्री एके झा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव आदि लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर  नमन किया। जलेश्वर ने कहा कि आज वे हमारे बीच नही है, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है।या बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि वे सात्विक जीवन के मिशाल थे। उनसे बहुत कुछ सिखा है। उनमें सौम्यता, सरलता, सादगी, मृदभाषी, सहनशीलता जितना गुण होता है, वे सभी गुण उनमे मौजूद थे। उनके पदचिन्हो पर चलना ही बहुत बड़ी बात है। एके झा ने कहा कि वे संघर्षशील, मेहनती, लड़ाकू व जमीनी नेता थे। उनके लिए मजदूर हीत सर्वोपरि था। सभा को रामप्रीत यादव, लगनदेव यादव, भोला राम, चंद्रदीप यादव, राजकुमार महतो, सुरेश लाल आदि ने संबोधित किया। अनुज सिन्हा पलटू, बिनोद विश्वकर्मा, चांद खान, नागेन्द्र शर्मा, राममहेश अधिकारी, ताजोद्दिन अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!