18/08/2026

Dhanbad Times

धर्माबांध में दहशतगर्दों ने फायरिंग कर स्वीफ्ट कार को जलाने की कोशिश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
173 Views

धनबाद: धर्माबांध ओपी अंतर्गत सूर्याडीह बस्ती में दहशतगर्दों ने फायरिंग कर स्वीफ्ट कार जलाने की कोशिश किया। घटना संतोष सिंह के घर के पास की है। गनीमत था कि घर के बाहर शोर गुल सुनकर संतोष जग गए और उनके द्वारा आवाज दियेजा ने पर गांव के कई लोग भी पहुंच गए। जिनको देख बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से चलते बने। जाते वक्त बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगों ने टायर में आग को बुझाया। पुलिस मौके पर पहुंची औ छानबीन कर वापस लौट गयी। शनिवार सुबह घटना स्थल से तीन खाली कारतुष मिला। जिसे पुलिस जप्त कर ले गयी। संतोष सिंह ने धर्माबांध ओपी में लिखित सूचना देकर कारवाई की मांग किया। जिसमें धर्माबांध और मधुबन थाना क्षेत्र कई लोगों का नाम गिनाते हुवे आरोपित किया है। इन पर आरोप है कि बाहरी लोगों को बुलाकर गाड़ी को जलाने की कोशिश की गयी। घटना से गांव के लोग दहशत में। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग किया है। गांव के बाहर भी फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!