15/01/2026

Dhanbad Times

धनबाद में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
140 Views

नगर निगम के चुनाव में भाग लेगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी — सुनील कुमार महतो

धनबाद: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक कतरास शहर के भंडारीडीह स्थित सामुदायिक भवन में हुई। झारखंड के हर जिले में पार्टी का गठन करने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार महतो उर्फ डब्लू महतो की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मनोज भुईयां को जिला अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। शीघ्र जिला स्तर पर कमेटी गठन का दायित्व सौंपा गया। जनता की आवाज उठाया जा सके। उनके हक और अधिकार को दिलाने के लिए संघर्ष की बात कही गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के संगठन को प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाएंगे। नगर निगम के आगामी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अध्यक्षता सीताराम भुइयां ने किया। रामाधार चौहान, अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश, धर्मेन्द्र कुमार भुइयां युवा मोर्चा अध्यक्ष, किस्मत कुमार भुइयां, राजेश कुमार गुप्ता, गौरी कुमार चेता, रामलखन भुइयां, राजेश भुइयां, गौतम ऋषि, शनिचर भुइया,आजाद भुइयां, बंटी भुइयां बैठक में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!