17/08/2026

Dhanbad Times

चुनाव में हेमंत सोरेन ने जो कहा, वह पूरा किया: मथुरा प्रसाद महतो

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
171 Views

धनबाद: मईया सम्मान योजना पर खुशी जाहिर करते हुए वार्ड संख्या-2 की महिलाओं ने छाताबाद स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजित कर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार के मुख्य सचेतक विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो एवं कांग्रेस नेता सह वार्ड संंख्या 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान का अभिनंंदन किया। मथुरा ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने जो कहा, वह पूरा किया। मंईंया सम्मान योजना में पहले एक हजार फिर ढाई हजार रुपया दिया। इंडिया गठबंधन पर जनता ने भरोसा किया, तो उस भरोसे को हेमंत सोरेन की सरकार ने खटाखट खटाखट भेजकर पूरा किया। केंद्र की भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं का नारा दिया. लेकिन ना बेटी बचा रहा है ना बेटी पढ़ा रहा है। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है। जिससे महिलाएं आत्म निर्भर हो सके। वार्ड संख्या 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान ने कहा कि हेमंत सरकार ने मंईंया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालन मो. नईम अंसारी एवं धन्यवाद ज्ञापन रोबिन पाल ने किया। सोनिया खातुन, खुश्बू परवीन, रूबी खातुन, जुबैदा खातुन, पारो खातुन, नुरैशा खातुन, फरदह खातुन, नशीमा खातुन आदि महिलाएं थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. नईम अंसारी, इस्तेखार अंसारी, नौशाद खान, मुस्ताक खान, औरंगजेब अंसारी, इरफान खान, मो. शमीम, गुलरेज हसन, मुमताज अंसारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!