23/11/2025

Dhanbad Times

झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह को एतिहासिक बनाने को लेकर कतरास में हुई समीक्षा बैठक

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
155 Views

 

झारखण्डी संस्कृति की झलक होगी आकर्षण का केंद्र, बाघमारा क्षेत्र से हजारों महिला पुरुष पहुचेंगे गोल्फ ग्राउंड- रति लाल टुडू

कतरास: बुधवार को कतरास के मां लिलोरी मन्दिर प्रांगण स्थित धर्मशाला में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें 4 फरवरी को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद में आयोजित कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गयी। वरीय नेता रति लाल टुडू ने बैठक की अध्यक्षता किया। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मनु आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। रति लाल टुडू ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न भागों से हजारों की तादाद में लोग कार्यक्रम में भाग लेने जायेंगे। हर क्षेत्र से लोग शक्ति चौक पर पहुंचेंगे और वहां से गोल्फ ग्राऊंड जायेंगे। मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन, विधायक श्रीमति कल्पना सोरेन संबोधित करेंगी। प्रदेश के कई मंत्री, सांसद व विधायक  कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्य क्रम को लेकर तैयारी पूरे जिले में है। बाघमारा का कमान मुख्य रूप से रतिलाल जी व अन्य को सौंपा गया है। जिला सचिव मनु आलम ने कहा कि लाखों की संख्या में लोगों का जन सैलाब देखने को मिलेगा,जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने चुनाव से पहले घोषणा की गयी थी, कि दिसंबर से महिलाओं को मइया सम्मान की योजनाओं से जोड़ दिया जाएगा। उन्हें एक हजार रुपया के बदले 2500 मिलेंगे, और सरकार ने यह कर दिखाया है। इसलिए महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ रही हैं। कई महिलाएं मोर्चा में शामिल हुई। जिनका मोर्चा के नेताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय सचिव जग्गू महतो संगठन सचिव मदन महतो, किसान मोर्चा के अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीणा हेंब्रम, राजेंद्र प्रसाद राजा, सुरेश महतो, सूरज चौहान, नूतन सिंह, रंजीत टुडू, विक्की मालाकार, प्रफुल्ल मंडल, ममता यादव, अमीर खान, नीलकंठ गोस्वामी, रितिक सिंह, संजय राजवार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!