21/08/2025

Dhanbad Times

बाघमारा के रामराज मन्दिर का अद्भुत नजारा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
58 Views

 

 

 

 

सांसद ढुलू महतो एवं विधायक शत्रुघ्न महतो पत्रकारों को जानकारी देते-

———————————————————–

4 फरवरी को  14 किलोमीटर की ऐतिहासिक जल यात्रा में 18 राज्यों की टीम बिखेरिगी जलवा। हाथी, घोड़ा, ऊँट, बैंड बाजा है शामिल

श्री रविशंकर, कुमार विश्वास, स्वाति मिश्र, पवन सिंह जैसे कई प्रख्यात उत्सव में भाग लेकर जनता को देंगे राम भक्ति का संदेश

धनबाद:  बाघमारा के चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर की शोभा निराली है। मन्दिर की बाह्य सौंदर्यता और इससे निकलने वाली रंग बिरंगी रौशनी, अंदर श्रीराम – जानकी, राधा – कृष्ण, शिव – पार्वती दरबार, श्री गणेश और वीर हनुमान की दिव्य प्रतिमाएं दर्शनीय है।  यहां 4 फरवरी से आयोजित वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर भव्य तैयारियां की गयी है। श्रद्धालुओं की सुविधा, वाहनों के ठहराव, नित दिन हजारों लोगों के लिए खाने की सुविधा उपलब्ध कराने एव निगरानी के लिए अलग अलग समितियां गठित की गयी है। श्रद्धालु सुगमता के साथ मंदिर पहुंचे, जिसको लेकर मुख्य सड़कों से मन्दिर तक आने वाली हर सड़कें दुरुस्त की गयी है। आकर्षक यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर और यज्ञशाला की भव्यता और सजावट देखते ही बन रही है। पुरा मन्दिर और यज्ञशालाा रंग बिरंगी रौशनी से जगमगा रहा है। 4 फरवरी से जलयात्रा के साथ प्रभु श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत होगी। यात्रा सुबह श्रीरामराज मंदिर से निकलेगी। जिसमें लाखों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। सांसद ढुलू महतो एवंं उनके बड़े भाई विधायक शत्रुघन महतो रविवार शाम पत्रकारों को बताया कि  18 राज्य की कई टीम यात्रा में अपना जलवा बिखेरेगी। 51 हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होगी। कानपुर की झांकी, हाथी, ऊंट तथा इक्यावन घोड़े भी शामिल रहेंगे। महाराष्ट्र का बैंड, ताशा और नगाड़े भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा। करीब 14 किलो मीटर दूरी तक कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह पानी और शर्बत की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। यात्रा रामराज मंदिर से निकलेगी जो तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी पहुंचेगी। वहाँ पंडितों की टोली द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरण कराया जाएगा। इसके बाद वापस राम भक्त मँदिर आयेंगे । जहां कलश को स्थापित किया जायेगा। सांसद और विधायक ने कहा कि ऐतिहासिक महायज्ञ को सफल और भव्य बनाने के लिए कमेटी पूरी तरह से कृतसंकल्पित है। सभी भक्तजनों के लिए हर सुविधा उपलब्ध हो, इसकी पूरी व्यवस्था की जा रही है। श्री श्री रवि शंकर, कुमार विश्वास, पवन सिंह, स्वाति मिश्र जैसे कई ख्याति प्राप्त लोग इस धार्मिक उत्सव में भाग लेंगे। जो धर्म और शांति का संदेश देंगे। भजन की प्रस्तुति कर प्रभु श्री राम की महिमा का बखान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!