21/08/2025

Dhanbad Times

तेतुलमारी में ओवर बर्डेन के मलवा में दबने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से जख्मी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
34 Views

 

धनबाद:  सोमवार की सुबह तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी परिक्षेत्र में ओवर बर्डेन के मालवा में दब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो ग‌ई, जबकि उसकी पुत्री को गंभीर चोट आई। काफी मशक्कत कर दोनों को मलवा से बाहर निकाला गया। बच्ची का इलाज किसी अस्पताल में कराया जा रहा है। दोनों खास सिजुआ दलाहीटांड के रहने वाले है, एवं रिश्ते में पिता पुत्री बताये जा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घटना अहले सुबह की है। आउट सोर्सिंग पैच के बगल में कोयला खनन किया जा रहा था। इस बीच साइड फौल हो गया, जिसमें लड़की दब गयी। यह देख आस पास में मौजूद पिता ने उसको मालवा से बाहर निकालने का कोशिश किया। इस बीच और मलवा गिर पड़ा। लोगों ने दोनों को मलवा से बाहर निकाला। लड़की बेहोश थी। अस्पताल ले जाने के दौरान पुरुष की मौत हो ग‌ई। मृतक का नाम बाघा बताया जा रहा है। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी थी। मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए। चर्चा है कि सूचना पाकर सोशल मीडिया के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां की स्थिति का मोबाईल से तस्वीर खींचने का प्रयास किया। यह देख लोग आक्रोशित हो गए। उसके साथ बदसुलकी किया।

———- बीसीसीएल प्रबन्धन और स्थानीय प्रशासन अनजान — घटना से वेस्ट मोदीडीह कोलियरी प्रबन्धन अनजान बनी रही। सीआईएसएफ की भी वही स्थिति। अनभिज्ञता जाहिर करते रहे।

—  जलावन के लिए कोयला लाने गए थे —
मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि दोनों जलावन के लिए कोयला लाने गए थे। इसी दरम्यान हादसा हुई। जबकि लोगों का कहना था कि दलाहीटांडऔर खास सिजुआ कालोनी के आस पास कई अवैध मुहाना खोलकर खनन किया जा रहा है। ——
घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा। सतेंद्र यादव — थाना प्रभारी, तेतुलमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!