21/08/2025

Dhanbad Times

समर्पण और मेहनत से महिला जमीन से शिखर पर जा सकती है – डा.शिवानी झा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
106 Views

 

धनबाद टाइम्स डेस्क: भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरुप माना गया है और आज की नारी घर की जिम्मेदारियों से लेकर हर क्षेत्र में देश की प्रगति में योगदान दे रही है। यह बातें मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ डा. शिवानी झा ने कही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कि उपादेयता पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि आज हम देख रहें हैं कि देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हमारी महिला हैं, झारखण्ड विधानसभा में 12 महिला और लोकसभा में 74 महिला सांसद अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है। इसके अलावे देश की कई महत्वपूर्ण पद को आज महिला सुशोभित कर रही है। यह हम सबो के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर उन सभी महिलाओं को सन्देश देना चाहती हूँ कि आपकी रूचि जिस क्षेत्र में हो बेहिचक आप उस क्षेत्र को चुने, बाधाएं आएगी पर निडर होकर उसका सामना करें। मैंने भी जब इस क्षेत्र को चुना था, तो कई बाधाएं आई थी पर उसका निराकण भी होता चला गया। आज 40 वर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में हूँ। हजारों सूनी माँ के गोद में किलकारी भरने का मौका मिला है। आज जब दूसरी और तीसरी पीढ़ी की महिलाएं आती है और कहती है मेरा भी जन्म आपके हाथों से हुआ था। मन प्रफुल्लित हो जाता है और उस समय लगता है कि मैंने सही रास्ता चुना था। उन्होंने कहा कि हम उन सभी महिलाओं को सलाम करती हूँ जिन्होंने अपने साहस, समर्पण और मेहनत से समाज में एक मिसाल कायम की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!