23/11/2025

Dhanbad Times

चर्चित मजदूर नेता नरेश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
108 Views

धनबाद: बाघमारा के टुंडू जिंक कालोनी निवासी कर्मठ और संघर्ष शील मजदूर नेता नरेश सिंह की मौत सोमवार को भटमुड़ना के समीप फोरलेन पर टेलर वाहन के चपेट में आने से हो गयी। कतरास थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद ले गयी। इधर टेलर वाहन को कब्जे में लिया है। नरेश सिंह सांसद ढुलू महतो के काफी नजदीकी थे। उनके असामयिक निधन से पूरा कतरास और बाघमारा क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। नरेश सिंह हिंदुस्तान जिंक कारखाना टुंडो के कर्मचारी और यूनियन के नेता थे। जिंक कारखाना बंद हो जाने के बाद भी वे कोयला मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करते रहे। समाज के हर वर्ग के लोगों की सुख दुख में शामिल रहे। मृदुभाषी और काफी मिलन सार थे।  वे मूलतः बिहार के बढईया खुटहा गांव के रहने वाले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!